विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पत्रकार और योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी वेद प्रताप वैदिक की लश्कर आतंकी सरगना हाफिज सईद के साथ मुलाकात की आलोचना की है। विहिप का कहना है कि हाफिज सईद जैसे आतंकी के साथ मुलाकात करना देशभक्ति का काम नहीं है।
वैदिक और पाक स्थित आतंकी संगठन के मुखिया की विवादित मुलाकात पर विहिप के कार्यवाहक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पत्रकारों को इस पर विचार करना चाहिए कि आतंकी गुटों के प्रमुखों से मुलाकात करना क्या सही है। आतंकी सईद के साथ चाय पीना और बिरयानी खाना कोई देशभक्ति का काम नहीं है।