फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल पर बरसे हंसराज, प्रियंका की तारीफ

Wed, 12 Nov 2014 08:39 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा और हालिया विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस के अंदर से ही पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है।
विज्ञापन


साथ ही प्रियंका गांधी को पार्टी में बड़ी भूमिका देने के सुर लगातार तेज होते जा रहे हैं। इस कड़ी में नया पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एचआर भारद्वाज का भी जुड़ गया है।

पार्टी उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी में भीड़ को आकर्षित करने की क्षमता नहीं है। उन्होंने पार्टी में प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका दिए जाने की पैरवी की।
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल भारद्वाज ने कहा कि यदि प्रियंका को पार्टी में बड़ी भूमिका सौंपी जाती है तो वह कांग्रेस को फिर से पुराने स्वरूप में लौटा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका अपनी दादी इंदिरा गांधी जैसी हैं। यदि उन्हें बड़ी भूमिका सौंपी जाती है तो वह पार्टी को फिर से पुनर्जीवित कर सकती हैं।

राहुल के बारे में उन्होंने कहा कि जब वह कर्नाटक में थे तो उन्होंने देखा कि राहुल बड़े जनसमूह को संबोधित करने में सक्षम नहीं हैं। वह केवल 50 यूनिवर्सिटी और कॉलेज छात्रों से मिलकर ही लौट गए। यही बुनियादी अंतर है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने तत्काल यह भी कहा कि वह उन्हें काफी लंबे वक्त से जानते हैं। राहुल सभ्य और सुशिक्षित व्यक्ति हैं। उन्होंने खुद को ऐसा बनाया है कि वे सभी को अपने साथ लेकर चल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें