फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बाल्टी में गिरकर मासूम की मौत

Wed, 12 Nov 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केमरी(रामपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के रामपुर में चारपाई पर खेलते-खेलते डेढ़ साल का एक मासूम किनारे पर रखी पानी से भरी एक बाल्टी पर गिर गया, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। मासूम की इस तरह हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा तारन निवासी छोटे उर्फ डैनी नगर की गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता है।

मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी नाजमा बेगम घरेलू कार्यों में व्यस्त थी। इस दौरान उसने अपने डेढ़ साल के बेटे इस्कान को चारपाई पर बैठा दिया।

इस्कान चारपाई पर बैठे खेलते-खेलते पास में ही रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ समय बाद नाजमा जब काम निपटा कर वापस लौटी तो इस्कान को बाल्टी में गिरा हुआ देखकर घबरा गई।
विज्ञापन


उसने मासूम को बाल्टी से निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम को निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें