प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान का औचक दौरा करने पर और पाक पीएम नवाज शरीफ के उनका जोरदार स्वागत करने पर मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद तिलमिला गया है।
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उद दावा के सरगना हाफिज ने कहा है कि मोदी का स्वागत कर शरीफ ने अवाम का दिल दुखाया है, जिस पर शरीफ को मुल्क को सफाई देनी चाहिए।
पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते हुए हाफिज सईद ने कहा है कि शरीफ ने निजी दोस्ती की खातिर देश के दुश्मन का ऐसा स्वागत किया है।