अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जन्मदिन पर उसके गुर्गे छोटा शकील ने धमकी दी है कि डी कंपनी छोटा राजन को जेल में ही मार डालेगी। वहीं शकील की इस धमकी के बाद छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बीते दिनों इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किए गए छोटा राजन को हर वक्त सीसीटीवी के साथ-साथ सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो छोटा राजन जेल नंबर दो में कैद है।
बताते चलें कि शकील ने कहा कि छोटा राजन को यह लग रहा है कि वो जेल में हैं तो सुरक्षित हैं, लेकिन वो जेल में ही मरेगा, क्योंकि हम उसे जेल में ही मारेंगे।