फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चलती ट्रेन में दिनदहाड़े महिला के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में संभल से बिलारी होते हुए अपने घर मुरादाबाद लौट रही नेपाली मूल की एक महिला से रविवार को दिनदहाड़े चलती ट्रेन में तीन युवकों ने गैंगरेप किया। यात्रियों ने विरोध किया तो युवकों ने पारिवारिक मामला बताकर उन्हें चुप करा दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद तीनों युवक चेन पुलिंग कर जंगल की ओर भाग गए। पीड़िता ने सहसपुर जंक्शन पर जीआरपी में बयान दर्ज करवा दिया है।

नेपाल के धनगढ़ी जिले की महिला की शादी चार साल पहले बिलारी बुधबाजार निवासी युवक से हुई थी। 25 वर्षीया इस महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि वह संभल के पंवासा में सहेली से मिलकर रविवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से मुरादाबाद लौट रही थी।

साढ़े तीन बजे हातिमसराय स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई तभी पास बैठे तीन युवक उससे हाथापाई करने लगे। दूसरे यात्रियों ने हस्तक्षेप किया तो तीनों ने कहा कि महिला उनके परिवार की है और उनका घरेलू झगड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोगी के पिछले हिस्से में खींच ले गए युवक

तीनों युवक महिला को पकड़कर बोगी के पिछले हिस्से में खींच ले गए। एक युवक बाहर खड़ा रहा, जबकि दो युवकों ने महिला के साथ रेप किया।

सिरसी स्टेशन से पहले युवकों ने चेन पुलिंग कर भाग निकले। एक यात्री महिला को बेहोशी की हालत में देखा तो अन्य महिला यात्रियों जानकारी दी। पूछताछ में महिला ने आपबीती बताई। ट्रेन सहसपुर जंक्शन पर पहुंची, तो पीड़िता को यात्रियों ने जीआरपी चौकी पहुंचाया।

जीआरपी ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ जीआरपी ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ट्रेन में सवार एक अधिवक्ता वीरपाल सिंह ने पुलिस को युवकों के हुलिए के बारे में जानकारी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें