फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावल भुट्टो पर जमकर पड़े अंडे और टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे बिलावल भुट्टो पर अंडे और टमाटर फेंके गए हैं। ये वाकया है लंदन का जहां बिलावल मिलियन मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी समर्थक कश्मीर मुद्दे पर यहां जमा हुए थे और एक मार्च निकाला जाना था। बिलावल यहां पहुंचे और लोगों को संबोधित करना चाहा लेकिन लोग भड़क गए और 'गो बिलावल गो' के नारे लगाने लगे।

पीपीपी के चेयरमैन बिलावल को बोलने नहीं दिया गया और उन पर खाली बोतलें भी फेंकी गईं। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

इस मार्च का नेतृत्व बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी कर रहे थे जिन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूर्व प्रधानमंत्री कहा जाता है। ये मार्च बुरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ।
विज्ञापन


इसमें हजारों लोगों के जुटने का दावा किया गया था लेकिन मात्र कुछ सौ लोग ही इसके लिए जमा हुए।


Go Bilawal Go slogans in Kashmir Million March... by tv786
विज्ञापन

भारत के खिलाफ बोलते रहे हैं बिलावल

इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो ने कश्मीर को लेकर पिछले दिनों काफी विवादित बयान दिए थे और भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के लिए भारत को जिम्मेदार बताया था।

बिलावल ने गुरुवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए साक्षात्कार में कहा था कि, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, एक देश के तौर पर पाकिस्तान, पाकिस्तान के लोग और कश्मीर के भी लोग सभी शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने पर सहमत हैं, भारत के लोग भी यही चाहते हैं लेकिन, भारत की विदेश नीति, भारत की सरकार बहाने बनाती रहती है।''

बिलावल ने यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल में हुई गोलीबारी के संदर्भ में दिया था।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने यह भी कहा कि वे पूरे देश में रैलियां करके मौजूदा प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को चुनौती देंगे और पीपीपी को फिर से सत्ता में वापस लाएंगे।

पीपीपी साल 2008 से 2013 के बीच सत्ता में रही थी। बिलावल की मां बेनज़ीर भुट्टो और उनके नाना ज़ुल्फिकार अली भुट्टो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें