यूपी में संभल से बिलारी होते हुए अपने घर मुरादाबाद लौट रही नेपाली मूल की एक महिला से रविवार को दिनदहाड़े चलती ट्रेन में तीन युवकों ने गैंगरेप किया। यात्रियों ने विरोध किया तो युवकों ने पारिवारिक मामला बताकर उन्हें चुप करा दिया।
वारदात के बाद तीनों युवक चेन पुलिंग कर जंगल की ओर भाग गए। पीड़िता ने सहसपुर जंक्शन पर जीआरपी में बयान दर्ज करवा दिया है।
नेपाल के धनगढ़ी जिले की महिला की शादी चार साल पहले बिलारी बुधबाजार निवासी युवक से हुई थी। 25 वर्षीया इस महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि वह संभल के पंवासा में सहेली से मिलकर रविवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से मुरादाबाद लौट रही थी।
साढ़े तीन बजे हातिमसराय स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई तभी पास बैठे तीन युवक उससे हाथापाई करने लगे। दूसरे यात्रियों ने हस्तक्षेप किया तो तीनों ने कहा कि महिला उनके परिवार की है और उनका घरेलू झगड़ा है।