फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में गणेश विसर्जन पर रोक, गुस्से में बनारस

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन पर प्रशासन की रोक के विरोध में वाराणसी में भारी हंगामा देखने को मिला। लोगों ने मूर्ति विसर्जन पर लगाई गई रोक हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों के साथ मिलकर बाजार बंद करा दिया और प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रशासन की रोक के खिलाफ लोग बनारस में गोदौलिया पर धरना दे रहे हैं। मंगलवार शाम तक गोरखपुर से भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ भी धरने को समर्थन देने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन से नहीं फैल रहा प्रदूषण

महंत आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी प्रशासन हिंदुओं का उत्पीड़न करना बंद करे। उन्होंने कहा कि गंगा में प्रदूषण मूर्ति विसर्जन से नहीं बल्कि शहरों से निकलकर गंगा में जाने वाले कचरे और गंदगी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वाराणसी के डीएम से भी बात की गई है, यदि प्रशासन मूर्ति विसर्जन पर लगी रोक नहीं हटाता को आंदोलन किया जाएगा। हिंदू समाज उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा।

देखिए वीडियो---

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें