फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम करने की ये सजा सुनकर कांप उठेगा आपका दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह गांव बड़े हरेवा में जो कुछ हुआ उससे मानवता भी शर्मसार हो गई। धानुक (दलित) बिरादरी के एक परिवार की पांच महिलाओं को कश्यप बिरादरी के लोगों ने पीटने के बाद कपड़े नोंचते हुए निर्वस्त्र कर उन्हें गांव मे घुमाया।
विज्ञापन


इसके बाद उसी हालत में गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रोड तक ले गये और वहां काफी देर तक बैठाए रखा। अपने ही बीच के कुछ लोगों के विरोध पर दबंगों ने चार महिलाओं को छोड़ दिया, लेकिन लड़के की मां को दबंग अपने घर ले गए और डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा।

खास यह कि दबंगों के इस घिनौने कृत्य में उनके परिवार की महिलाएं भी शामिल रहीं। इस मामले में मीडिया के बताने के बाद भी थाने की पुलिस मौके पर नहीं गई। एसपी तक खबर पहुंची तो पांच बजे फोर्स मौके पर गई। रात आठ बजे डीएम-एसपी भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

लड़की के घरवालों ने बोला प्रेमी के घर धावा

देर शाम लड़के की मां से तहरीर लेकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लड़की का पिता पूर्व प्रधान भी शामिल है। बुधवार रात गांव के एक कश्यप परिवार की लड़की को धानुक बिरादरी का युवक भगा ले गया था।

इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से गांव के ही छह लोगों के खिलाफ लड़की को अगवा कर लिए जाने की तहरीर दी गई थी। वैसे ये प्रेम संबंध का मामला बताया जा रहा है। पुलिस के डर के चलते आरोपी युवक पक्ष के पुरुष गांव से भाग गए। इसका फायदा उठाते हुए दबंगों ने शनिवार सुबह आठ बजे युवक के घर पर धावा बोल दिया।

सभी के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिये, ताकि वे किसी को खबर न कर सकें। पांच महिलाओं को वे पीटते हुए खींचकर बाहर ले आए। इनमें युवक की मां, एक ताई और तीन चाची शामिल हैं, जिनकी उम्र 28 से 40 साल के बीच है।

महिलाएं गिड़गिड़ाती रही लेकिन नहीं पसीजा दिल

घर के बाहर ही उन लोगों इन पांचों महिलाओं के कपड़े नोंचकर फेंकना शुरू कर दिए। चंगुल में फंसी महिलाएं अपनी इज्जत को बख्शने के लिए उन लोगों के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन प्रतिशोध की आग में जल रहे दबंगों का दिल नहीं पसीजा। उन्हें निर्वस्त्र हालत में गांव में घुमाया।

इतने से मन नहीं भरा तो उन्हें गांव के बाहर रोड तक ले गए। वहां एक दुकान पर बैठाए रखा। उधर से गुजरे राहगीरों के दुहाई देने पर दबंगों ने चार महिलाओं को छोड़ दिया, लेकिन आरोपी युवक की मां को नग्न अवस्था में अपने घर ले गए और डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा।

हैरत की बात है कि थाने से सात किलोमीटर दूर गांव में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी थाना पुलिस बेखबर बनी रही। जबकि मीडिया तक यह खबर दोपहर में आ गई। जिला मुख्यालय से जब एसपी ने थाना पुलिस से जानकारी मांगी तो थाने की पुलिस शाम पांच बजे गांव पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए पीड़ितों के बयान

बताया गया है कि कश्यप बाहुल्य होने के कारण किसी की हिम्मत पुलिस से शिकायत करने की नहीं पड़ी, गांव का चौकीदार भी बीमार होने के कारण दूसरे गांव में इलाज करा रहा था। पुलिस ने घटना की पुष्टि की तो डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी रात आठ बजे गांव पहुंचे।

युवक की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें निर्वस्त्र किए जाने का उल्लेख है। मजिस्ट्रेट ने भी बयान लिये। इसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, इनमें एक लड़की का पिता बताया गया है, जो गांव का पूर्व प्रधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें