फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन से गैंगरेप मामले में 8 लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के गंगनापुर में शनिवार तड़के डकैतों ने एक 71 साल की बुजुर्ग नन से गैंगेरप के बाद लूटपाट को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस गैंगरेप मामले में 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दरिंदगी की इस घटना के विरोध में छात्रों और अभिभावकों ने जगह-जगह सड़क और रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया था। जिसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की जांच सीआईडी से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

12 लाख रुपए भी लूट लिए थे

शिकायत के मुताबिक रानाघाट स्थित स्थानीय कॉन्वेंट स्कूल में रात साढ़े 12 बजे डकैतों ने धावा बोल दिया। उनमें से करीब चार डकैतों ने नन को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर सामूहिक दरिंदगी को अंजाम दिया।

डकैत आलमारी में पड़े 12 लाख रुपये भी उठा ले गए। स्कूल हॉस्टल के प्रशासन ने नन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद ही लोगों को घटना के बारे में पता चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें