यूपी में रूरा थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात दुल्हन ने उस वक्त शादी की रस्में रोक दीं, जब दूल्हा फेरों के वक्त कांपने लगा। दुल्हन का कहना है कि दूल्हा या तो किसी बीमारी का शिकार है या नशा करता है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव के एक युवती की शादी बरौर क्षेत्र के गांव बम्हनौती निवासी के प्रदीप के बेटे पंकज (25) संग तय हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार की शाम सात बजे वर पक्ष के लोग बरौर से बारात लेकर पहुंच गए।
रात आठ बजे स्वागत और द्वारचार के बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। वर-वधू का जयमाल कार्यक्रम पूरा हुआ। बड़े बुजुर्गों ने आशीर्वाद भी दिया।