फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह और बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर

Tue, 25 Dec 2012 09:28 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव व पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ लोगों को उकसाने और धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


इस मामले में सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। प्रदर्शन के मामले में ही पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामदेव ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को इंडिया गेट जाने के लिए उकसाया था।

इस कारण लोग भारी संख्या में इंडिया गेट-राजपथ पर पहुंच गए थे। राजपथ पर रविवार रात को हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ समर्थकों ने पेट्रोल बम का प्रयोग किया।

दिल्ली पुलिस ने पेट्रोल बम फेंके जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि शरारती तत्वों ने एक से ज्यादा पेट्रोल बम का प्रयोग किया।

दूसरा मामला तिलक मार्ग थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने, दंगा भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाने में तैनात एसआई प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक चमन नाम का एक व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें