फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी दुर्गा जागरण में गई तो बाप ने पीट पीटकर मार डाला

Fri, 17 Apr 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर छावनी में एक शराबी बाप ने आठ साल की बेटी को इतना पीटा कि उसकी दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में पुलिस को आता देखकर वह फरार हो गया। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


गांव शंकरपुर छावनी के रामलडै़ते उर्फ मजीरा और उसकी पत्नी रूबी की दो बेटियां रानी (8), गुड़िया (3) और एक साल का बेटा है। रामलड़ैत मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहा था। आरोप है कि वह शराब पीकर अक्सर घर पर लड़ाई-झगड़ा करता था और अक्सर बच्चों को पीटता था।

पुलिस के अनुसार मजीरा ने बुधवार की रात आठ साल की बेटी रानी को बिना बताए गांव में हो रहे दुर्गा जागरण में जाने के कारण डंडे से इतना पीटा कि वह बेदम हो गई, दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर सीबी सिंह और एसएसआई राम सिंह पवार गुरुवार शाम करीब सात बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि  घटना सही है, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें