फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने चार बच्चों को समोसे में जहर खिला खुद भी खाया

Fri, 13 Feb 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ने के बाद गुस्से में आकर यूपी में कौशाम्बी के अलवारा (महेवाघाट) के ललई पासी ने बृहस्पतिवार शाम अपने चार बच्चों को समोसे में जहर खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। ललई (42) और उसकी बेटी मीरा (8) की मौत हो गई। तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अब पुलिस इस दुखद घटना की तफ्तीश में जुटी है। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है। एसपी रतनकांत पांडेय ने खबर मिलते ही थानाध्यक्ष को गांव भेजकर इस मसले की गहराई से जांच करने का आदेश दिया।

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अलवारा गांव निवासी ललई पासी मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी गीता और तीन बेटी और दो लड़के हैं। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि फौरी तौर पर पता चला है कि बृहस्पतिवार शाम किसी बात पर ललई पासी का अपनी पत्नी गीता देवी से झगड़ा हो गया था। करीब दो घंटे तक वे दोनों आपस में लड़ते रहे। फिर गीता तैश में आकर खेत की ओर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों की हालत गंभीर

पत्नी के खेत की ओर तरफ जाने के बाद ललई उठकर बाजार चला गया। बाजार से कुछ देर बाद वह समोसे लेकर घर लौटा। उस वक्त उसकी बड़ी बेटी निर्मला (12) बाहर गई हुई थी। उसने घर में मौजूद बेटे लवकुश (10), बेटी मीरा (8), नेहा (5) और आशीष (3) को समोसे में जहर भरकर खिला दिया।

फिर खुद भी जहर भरा समोसा खा लिया। कुछ ही देर में चारों बच्चों के साथ उसकी हालत बिगड़ने लगी। पता चला तो पड़ोसी भी जुट गए। ललई और उसके बच्चों को उल्टियां होती देखे गांव वाले घबरा गए। ललई ने समोसे में जहर खाने की बात कही तो सब सन्न रह गए।

ललई और उसके चारों बच्चों को लेकर पश्चिमशरीरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने ललई को मृत घोषित कर दिया। सभी बच्चों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज गया। मगर इलाज के दौरान मीरा (8) की भी मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चे लवकुश, नेहा और आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी होते ही एसपी रतनकांड पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में मौजूद गांववालों से मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े को लेकर यह घटना हुई है। घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें