फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम: दूसरे स्वर्ण पर उत्तराखंड की निगाहें

Fri, 13 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स में एक स्वर्ण मिलने के बाद अब शुक्रवार को उत्तराखंड की निगाह बॉक्सिंग के स्वर्ण पर रहेंगी। पिथौरागढ़ निवासी जितेंद्र जोरा ने फाइनल में जगह बनाकर उत्तराखंड को दूसरे स्वर्ण की उम्मीद दिलायी है।
विज्ञापन


35वें राष्ट्रीय खेलों के तहत थ्रिसूर के त्रिपियार स्टेडियम  में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग के 69 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। उत्तराखंड के जितेंद्र जोरा ने टेक्निकल नॉक आउट के आधार पर तेलंगाना के एस. साई को दूसरे राउंड में हराकर फाइनल में जगह बना ली।

बता दें कि जितेंद्र जोरा काशीपुर साई हॉस्टल में बीते चार सालों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। 2011 में सब-जूनियर रजत और 2012 में कांस्य पदक जीते थे। शुक्रवार को जोरा का खिताबी मुकाबला सर्विसेज के अमित कार्की से होगा। जानकारी के अनुसार अमित कार्की उत्तराखंड के ही निवासी हैं और देहरादून में नेहरू कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग में उत्तराखंड को एक कांस्य

35वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया। पिथौरागढ़ निवासी कृष्णा थापा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ेगा।

थ्रिसूर के इंडोर स्टेडियम त्रिपियार में बृहस्पतिवार को महिला और पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। 51 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड की कृष्णा थापा का सामना अरुणाचल प्रदेश की तोनीबाला चानू से हुआ।

पहले राउंड में कृष्णा 2-3 के अंतर से पीछे रहीं। मगर दूसरे राउंड में चानू ने 9-5 और तीसरे में 7-4 का अंतर कर अपनी  स्थिति मजबूत कर ली। चौथा राउंड चानू ने 5-3 से कृष्णा को पीछे किया और उतराखंड की कृष्णा थापा को 14-24 के अंतर से हार कार सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें