फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान भेज देना चाहिए फारूकी कोः तोगड़िया

Sun, 01 Sep 2013 08:12 PM IST
कोयंबटूर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर विवादास्पद बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता कमाल फारूकी को विश्व हिंदू परिषद ने आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन


परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि फारूकी पाकिस्तान में रहने लायक हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों और आतंकियों का समर्थन करने वाले को राष्ट्र विरोधी तत्वों का दर्जा दिया जाना चाहिए और उन्हें पाकिस्तान में भेज देना चाहिए।
विज्ञापन


फारूकी पाकिस्तान में रहने लायक हैं। फारूकी ने भटकल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते इस पर स्पष्टीकरण मांगा था।

उन्होंने कहा था कि गिरफ्तारी अपराध या धर्म किस आधार पर हुई है, यह स्पष्ट होना चाहिए। फारूकी के इस सवाल को कांग्रेस और भाजपा ने हास्यास्पद बताया था।

समाजवादी पार्टी ने भी फारूकी के इस बयान से खुद को दूर रखा था। पार्टी ने कहा था कि यह फारूकी का निजी विचार हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें