फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के 'फकीर' केजरीवाल की संपत्ति हैरान कर देगी!

Thu, 24 Apr 2014 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने खास राजनीतिक स्टाइल से एक तबके के मन में उम्मीद जगाने वाले अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बनारस में नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसी रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता ने बार-बार कहा, "मैं तो फक्कड़ आदमी हूं। मेरे पास पैसे कहां। जेब में सिर्फ 500 रुपए पड़े हैं।" लेकिन जब नामांकन दाखिल किया, तो उनकी संपत्ति ने यह साबित कर दिया कि वो कम से कम फकीर तो नहीं हैं।

दोनों के पास करीब 22 लाख का बैंक बैलेंस

पर्चा दाखिल करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया, तो यह साबित हो गया कि वो फकीर नहीं हो सकते। नामांकन ब्योरे के मुताबिक उनके एसबीआई खाते में 4,25,085 रुपए है और उनकी पत्नी सुनीता के पास भी 17,41,583 रुपए की चल संपत्ति है।

केजरीवाल के पास 92 लाख रुपए की अचल संपत्ति भी है। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। दोनों की मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपए बैठती है।

बेवकूफ बनाने का आरोप लगा

एचटी के मुताबिक बीएचयू के पूर्व अधिकारी डॉ विश्वनाथ पांडे ने कहा, "आईआईटी खड़गपुर से बीटेक डिग्री रखने वाले शख्स के पास अच्छी खासी चल और अचल संपत्ति होना कोई बड़ी बात नहीं है। खास तौर से तब, जब वो एक आईआरएस अधिकारी भी हो।"

डॉ. पांडे ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी सरकारी अफसर हैं। लेकिन यह शख्स फकीर की छवि गढ़कर काशी के लोगों को बेवकूफ बनाना चाहता है, जो सच नहीं है।"

आपराधिक मामलों की तादाद बढ़ी

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी आईआरएस पत्नी सुनीता की संपत्ति में नवंबर 2013 की तुलना में कुछ इजाफा भी हुआ है, जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौराना नामांकन दाखिल किया था।

हालांकि, इन कुछ महीनों में केजरीवाल के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की तादाद बढ़कर पांच से सात हो गई है, जिनमें तीन मानहानि से जुड़े मामले हैं। जो दो नए मामले में हैं, उनमें से एक विरोध प्रदर्शन और दूसरा मानहानि से जुड़ा है। ये मामले भाजपा नेता नितिन गडकरी और कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल की ओर से दर्ज कराए गए हैं।

92 लाख का प्लॉट, 1 करोड़ का फ्लैट

नामांकन के मुताबिक बनारस में नरेंद्र मोदी और अजय राय को चुनौती दे रहे केजरीवाल के पास कोई कार नहीं है। उनके पास दो प्लॉट हैं, जिनमें से एक हरियाणा में है। इसके दाम 92 लाख रुपए बताए गए हैं।

उनकी पत्नी के नाम पर गुड़गांव में एक फ्लैट है, जो 1 करोड़ रुपए का है। 2013 में उनका बैंक बैलेंस 1.57 लाख रुपए था, जो अब 4.25 लाख रुपए हो गया। उनके हा‌थ में 15 हजार रुपया है।
विज्ञापन

कितनी बढ़ी है 2013 से अब तक?

केजरीवाल की पत्नी की मूवेबल एसेट 2013 में 16.85 रुपए थी, जो अब बढ़कर 17.41 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इनमें हाथ में नकदी, पीपीएफ, म्यूचुअल फंड, 300 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है।

साल 2013 में दोनों की कुल संपत्ति 2.10 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 2.14 करोड़ रुपए हो गई है। केजरीवाल ने 2012-13 में 2.05 लाख रुपए कमाई दर्ज कराई और उनकी पत्नी की आय 9.84 लाख रुपए बताई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें