फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्जिट पोल: गुजरात में नरेंद्र मोदी की वापसी

Mon, 17 Dec 2012 10:41 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में सोमवार को अंतिम चरण का मतदान पूरा हो गया। इसके साथ ही टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने एक्जिट पोल के जरिए चुनाव नतीजों की तसवीर पेश करना शुरू कर दिया है। एक्जिट पोल के नतीजे गुजरात को मोदी के पास दिखा रहे है तो हिमाचल की हवा बहुत हद तक कांग्रेस की ओर बह रही है।
विज्ञापन


वैसे हिमाचल में भाजपा पूरी तरह से रेस से बाहर नहीं दिख रही। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच उन्नीस और बीस का मुकाबला दिख रहा है। बहरहाल, ये सारे एक्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं यह 20 दिसंबर को स्पष्ट हो जाएगा। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों की मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली है।  

टाइम्स नाउ के लिए सी-वोटर की ओर से गुजरात के लिए कराए गए एक्जिट पोल में भाजपा को 119 से 129 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की झोली में 49 से 59 सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई है। चैनल के एक्जिट पोल में भाजपा को 46 और कांग्रेस को 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

   
संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला के चैनल न्यूज 24 के लिए टूडे चाणक्या की ओर से कराए गए एक्जिट पोल में भी गुजरात की सत्ता एक बार फिर भाजपा के हाथ जाती दिख रही है। चैनल के अनुसार यहां भाजपा को 140 और कांग्रेस को 40 सीटें मिलने की उम्मीद है। चाणक्या के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 50 फीसदी और कांग्रेस को 35 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

हेडलाइन टूडे के एक्जिट पोल में भाजपा को 118 से 128 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि कांग्रेस को 50 से 56 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। चैनल के अनुसार कांग्रेस को 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल में भाजपा को 116 और कांग्रेस को 60 सीटों पर जीत हासिल करने की भविष्यवाणी की गई है।
   
उधर, हिमाचल प्रदेश के लिए कराए गए एक्जिट पोल में कांग्रेस आगे दिख रही है। वी-वोटर के एक्जिट पोल में यहां कांग्रेस को 30 से 38 सीटें जीतते दिखाया गया है, जबकि 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की झोली में 27 से 35 सीटें जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। चाणक्या की ओर से कराए गए एक्जिट पोल के अनुसार राज्य में कांग्रेस को 40 और भाजपा को 23 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि पांच सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

गुजरात में बना वोटिंग का नया रिकॉर्ड
गुजरात में सोमवार को कराए गए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में भी 70 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले 13 दिसंबर को कराए गए पहले चरण के मतदान में 70.75 फीसदी वोट पड़े थे। इससे पहले गुजरात में वर्ष 1995 में सबसे अधिक 64.50 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बाद दोनों चरणों को मिलाकर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है, जो गुजरात का नया रिकॉर्ड है।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें