फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'EVM का कोई भी बटन दबाओ, वोट बीजेपी को'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) में भारी पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। टि्वटर पर उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली कैंट में ईवीएम का परीक्षण किया गया था, जिसमें कई गड़बड़ियां पाई गई। केजरीवाल ने कहा कि ईवीएम की जिस भी बटन को दबाया जा रहा था, बीजेपी के चुनाव निशान के सामने की बत्ती ही जल रही थी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 7 फरवरी को वोट डाले जाने हैं। चुनाव आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। इसी सिलसिले में ईवीएम की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी मिली हैं गड़बड़ियां

वैसे ये पहली बार नहीं है कि ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा है। 2014 में हुए लोकसभा चुनावों से पहले भी कई पार्टियों ने ईवीएम में गड़बड़ किए जाने के आरोप लगा थे।

उस समय कई ऐसी ईवीएम पाई गई थी, जिनकी कोई भी बटन दबाने पर वोट एक ही पार्टी पर जाता था। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने उस समय बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया था।

मामले की शिकायत चुनाव आयोग में भी की गई थी। 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान भी ईवीएम में गड़बड़ी का अरोप लगा था। उस समय कहा गया कि ईवीएम का जो भी बटन दबाया गया, वह एक ही पार्टी पर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें