प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सदन घोटाले में एनसीपी नेता छगन भुजबल की कई संपत्तियों को जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार जब्त की गयीं संपत्तियों की कीमत 110 करोड़ रुपए है।
ये संपत्तियां मुंबई के बांद्रा और सांताक्रूज में स्थित बतायी जा रही हैं। इससे पूर्व सोमवार को ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भुजबल को इस केस में कोई क्लीनचिट नहीं दी गई है।
उनसे एक कार्यक्रम के दौरान ये सवाल पूछा गया था कि क्या सदल घोटाले में भुजबल को क्लीनचिट दे दी गयी है?
उल्लेखनीय है कि सदन घोटाले में भुजबल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में एक इमारत निर्माण के लिए नियमों को ताक पर रखकर एक कंपनी को कॉट्रेक्ट दिया गया था।