फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से हिला हिंदुस्तान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।
विज्ञापन


दोपहर 3.33 से लेकर 3.38 बजे के बीच करीब 3 भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में भूकंप का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान में महसूस किया गया। इसके साथ-साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भी इसका खासा असर देखने को मिला है।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दूकुश पहाड़ियों के बीच जमीन से 32 किमी. नीचे था। भारत में जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भूकंप के झटके तेज थे। हालांकि जान-माल के नुकसान का अनुमान अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल ही एक रिपोर्ट में व्यक्त की गई थी आशंका

भूकंप को लेकर एक दिन पहले जारी एक रिपोर्ट में नेपाल और आसपास के इलाकों में एक बार फिर भूकंप की आशंका व्यक्त की गई थी।

शोधकर्ताओं का कहना है कि नेपाल में आए जबरदस्त भूकंप के बाद भी हिमालय के भूगर्भ की संरचना में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इससे बड़े भूकंप की आशंका अभी भी बनी हुई है।

जरनल 'नेचर जियोसाइंस एंड साइंस' के सह लेखक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में काम कर रहे जीन फिलिप एवक ने कहा, ''अभी भी ऐसे हालात बने हुए हैं, जिससे पश्चिमी नेपाल में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है।''

उन्होंने समाचार एजेंसी एएफ़पी को एक ईमेल के जरिए बताया, ''गोरखा जिले में भूकंप आने से पहले जो हालात थे, वे अभी भी बने हुए हैं।" 25 अप्रैल को नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र गोरखा जिले में था। इसके बाद 12 मई को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई थी।

नेपाल में पिछले 80 सालों में आया यह सबसे ख़तरनाक भूकंप था, जिसमें करीब 8,700 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही करीब 5 लाख लोग बेघर हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें