शुक्रवार रात 1 बजे करीब उत्तर भारत भूकंप के झटकों से सहम गया। भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हिमांचल, कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
भूकंप के झटके पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई, जिसका केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान की सीमा के पास था।
इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के हानि की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके करीब 3 मिनट तक महसूस किए गए।
इस भूकंप का सबसे अधिक असर पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत पीओके में हुआ।