सीबीएसई ने डिजिटल युग में प्रवेश करते हुए छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कदम रख दिया है। अब छात्र किताबें ऑनलाइन पढ़ व उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस संबंध में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू व स्मृति ईरानी ने छात्रों और शिक्षकों के लिए तैयार ई लर्निंग सामग्री युक्त ईसीबीएसई मोबाइल एप्लिकेशन लॉच की। इस अवसर पर सीबीएसई के चेयरमैन वाईएसके शेषु कुमार भी उपस्थित रहे।
इस portal ecbse.nic.in and mobile app. के जरिए छात्र व शिक्षक विभिन्न कक्षाओं व विषयों जैसे शैक्षणिक, व्यावसायिक और उससे जुड़ी सहायक सामग्री पा सकते हैं।
भविष्य में भी उन्हें अधिक पुस्तकों और संसाधन उपलब्ध कराए जाएगें। बोर्ड ने पहले से ही डिजिटल अंतरिक्ष में प्रवेश करने के लिए जगह बना ली है।
आईटी बोर्ड द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं जैसे एआईपीएमटी, सीटीईटी, यूजीसी नेट और जेईई में सफलतापूर्वक सेवाएं प्रदान करने में सक्षम रहा है।
इससे छात्रों को मदद मिलने के साथ पारदर्शिता भी आएगी। ईसीबीएसई पहले से चल रहे डिजिटल भारत आंदोलन का एक हिस्सा है। छात्र व शिक्षक वर्तमान में अधिक से अधिक डिजिटल प्रयोग करते है और इससे इन्हें शिक्षण सामग्री पाने में अधिक सहायता मिलेगी।