भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में सुमार दाउद इब्राहीम के पाकिस्तान के करांची में छुपे होने की बात सामने आयी है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों ने दुबई में मौजूद व्यापारियों से दाउद की बातचीत का एक फोन रिकॉर्ड किया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संभवतः दाउद की बातचीत का यह पहला टेप है जिसमें दाउद का दुबई के व्यापारियों से बातचीत करने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रिकॉर्ड किए गए इस टेप में दुबई के रियल स्टेट एजेंटों की आवाज भी सेटेलाइट के जरिए रिकॉर्ड की गई है।
दाउद की बातचीत की यह रिकॉर्डिंग पाकिस्तान में दाउद के मौजूद होने का एक बड़ा सबूत साबित हो सकती है।
गौरतलब है कि भारत जब भी पाकिस्तान से दाउद को सौंपने की बात करता रहा है तब पाकिस्तान अपने यहां दाउद के छुपे होने की बात का खंडन करता रहा है। दाउद इस बातचीत का टेप आने से अब पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो सकता है।