फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति और ड्रग्स के दम पर ये देश पहुंचा टॉप-5 में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन ने वेश्यावृत्ति और ड्रग्स के बल पर दुनिया भर की इकोनॉमी में पांचवां स्थान प्राप्त कर लिया है। ब्रिटेन पिछले साल छठे स्थान पर था और फ्रांस पांचवें, लेकिन इस साल ब्रिटेन ने फ्रांस को पीछे करते हुए पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


यह आंकड़े सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट से प्राप्त हुआ है। यूनाइटेड किंगडम ने सिर्फ ड्रग्स और सेक्स सेक्टर से ही करीब 11 अरब पाउंड (करीब 1100 अरब रुपए) की कमाई की है।

विभिन्न देशों की इकोनॉमी को ध्यान में रखकर बनाई गई इस लिस्ट में भारत नौंवें स्थान पर है, जबकि पिछले साल यह दसवें स्थान पर था।
विज्ञापन

ये हैं टॉप-10 की लिस्ट

भले ही ब्रिटेन ने फ्रांस को जीडीपी के मामले में पीछे छोड़ दिया है, लेकिन आपको बता दें कि फ्रांस अपने जीडीपी आंकड़ों में ड्रग्स और वेश्यावृत्ति को नहीं जोड़ता है।

वहीं दूसरी ओर, इटली अपनी इकोनॉमी में ड्रग्स और वेश्यावृत्ति को भी जोड़ता है। स्पेन की इकोनॉमी ने गैर कानूनी कारोबार के जरिए 9 अरब यूरो की कमाई कर ली है।

अगर यूनाइटेड स्टेट की अनइकॉर्पोरेटेड टेरिटरी (अनिगमित प्रदेश) प्यूर्टो रिको की बात करें तो वहां पर जल्द ही वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता मिलने वाली है, जिससे वहां की इकोनॉमी में तेजी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें