फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में गैंगेरप के आरोपी पर ब्लेड से हमला, पिटाई

Fri, 21 Dec 2012 10:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को हिलाकर रख देने वाली दिल्ली गैंगरेप की घटना को लेकर गुस्सा और आक्रोश तिहाड़ जेल के कैदियों में भी देखा जा रहा है। आरोपियों की करतूत को लेकर तिहाड़ में इतना गुस्सा था कि जेल में कैदियों ने आरोपी मुकेश की धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि कैदियों ने मुकेश पर ब्लेड से भी हमला किया।
विज्ञापन


मुकेश को लगी चोट मामूलीः डॉक्टर
इस पिटाई में मुकेश के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। यह वारदात तब हुई जब मुकेश वार्ड में टहल रहा था। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मुकेश को लगी चोट मामूली है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा पांचवां आरोपी
इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ट्विट किया कि आरोपी की उम्र की जांच की जा रही है। अब तक पुलिस छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन


स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली गैंगरेप मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस दिल्ली हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी। पुलिस घटना की रात बस के रूट का स्केच भी तैयार कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त बस 10 किलोमीटर तक चली थी। इसमें बस ने मुनरिका से महिपालपुर वैन को पार किया। पुलिस इस रूट का स्केच तैयार कर रही है।

पीड़ित छात्रा की हालत नाजुक
पीड़ित छात्रा का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की हालत स्थिर लेकिन नाजुक है। बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्रा के दोस्त ने तिहाड़ जेल में एक आरोपी मुकेश सैनी की पहचान की। पुलिस ने छात्रा का सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें