फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का दिन है कुछ खास, जानिए क्यों

Fri, 21 Dec 2012 10:53 AM IST
नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज 21 दिसंबर है। दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी का अहम दिन। दुनिया भले ही खत्म न हो लेकिन फिर भी आज का दिन कई मायनों में खास है।
विज्ञापन


खगोलीय घटनाओं के क्रम में आज यानी शुक्रवार का सर्दियों का सबसे छोटा दिन है। शाम 4 बजकर 42 मिनट पर सूर्य आकाश के दक्षिण की ओर अपने चरम पर पहुंचेगा और इसके बाद उस बिंदु से वह उत्तर की ओर खिसकना शुरू कर देगा। वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को सूर्य आकाश के दक्षिणी छोर पर होगा। इस कारण दिन सबसे छोटा होगा।
विज्ञापन


एरीज विज्ञान केंद्र समन्वयक रवींद्र कुमार यादव कहते हैं कि शुक्रवार सूर्य के दक्षिणायण का दिन होगा। शाम 4 बजकर 42 मिनट पर सूर्य 23.5 डिग्री पर दक्षिण की चरम पर होगा। इसके बाद इसी बिंदु पर दक्षिणायण के खत्म होते ही उत्तरायण शुरू हो जाएगा। जून तक सूर्य दक्षिण से खिसकता हुआ उत्तर की ओर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब दिन छोटा होता है तो विंटर्स सोल्सिटिक की घटना होती है। इस घटना में सूर्य सीधे मकर रेखा के ऊपर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें