फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदू आतंक' के बयान पर गृहमंत्री के खिलाफ केस

Thu, 24 Jan 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा व आरएसएस को 'हिंदू आतंकवाद' से जोड़ने के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी वीपी कुमार ने अपने वकील मोनिका अरोड़ा के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि गृह मंत्री ने विभिन्न समुदायों के बीच नफरत और दुर्भावना फैलाने के मकसद से 'जानबूझ’ कर ये बयान दिया।

अरोड़ा ने बताया कि केस मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अमिताभ रावत के समक्ष दर्ज कराया गया है। उन्होंने इसकी सुनवाई के लिए 28 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।

गौरतलब है कि जयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में 20 जनवरी को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आरएसएस और भाजपा पर देश में आतंक फैलाने के लिए टेरर कैंप चलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि उनके पास एक रिपोर्ट है, जिससे पता चलता है कि आरएसएस के कैंपों में हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उनके बयान पर भाजपा और आरएसएस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। भाजपा शिंदे के खिलाफ आज देश भर में प्रदर्शन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें