फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघा की तरह मुझे भी सज-धज कर रहना पसंद नहीं: आकांक्षा सिंह

Thu, 24 Jan 2013 12:52 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर्स पर प्रसारित शो 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' का सीजन 2 शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ है। इसके पहले सीजन को 'बिग बॉस 6' के कारण बंद कर दिया गया था। शो की लीड कैरेक्टर मेघा यानी आकांक्षा सिंह सीजन 2 के आने से बेहद खुश हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान मेघा ने अपनी इस खुशी को जाहिर किया। आइए जानें 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' के सीजन 2 के बारे में क्या कहती हैं आकांक्षा सिंह।
विज्ञापन


शो में दोबारा आकर कैसा लग रहा है?
बहुत अच्छा लग रहा है। वापिस उसी जगह आकर, उन्हीं लोगों के साथ, उसी फैमिली में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

जब शो बंद हो रहा था और आप लोगों को बताया गया कि शो बंद हो रहा है तो आपका क्या रिस्पॉन्स था?
शॉकिंग था बहुत ज्यादा, क्योंकि दर्शक इतना पसंद कर रहे थे इस शो को। अचानक से ये न्यूज मिलना कि शो बिना किन्हीं कारणों के बंद हो रहा है तो सचमुच विश्वास ही नहीं हुआ।

कहीं मन में डर था कि इस शो के दर्शक दोबारा शो को अपना पाएंगे या नहीं? दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिल रही थी?
जो लाइव रिस्पॉन्स मिले थे वो यही थे कि शो क्यों बंद हो गया। जहां भी रिव्यू मिले... यही मिले की बहुत अच्छा शो तो इसे बंद क्यों किया? मुझे ऐसा डर तो नहीं था कि लोग इस शो के सीजन 2 को एक्सेप्ट करेंगे या नहीं, क्योंकि ये उन्हीं की वजह से हुआ है कि हम शो के साथ दोबारा वापिस आए हैं। दर्शकों ने चाहा, इसीलिए हम वापिस आए।
विज्ञापन


तीन महीने से भी ज्यादा समय ये शो बंद रहा, क्या किया आपने इस दौरान?
मैंने एग्जाम्स दिए। मैं लक्की हूं कि मुझे एग्जाम्स देने का ब्रेक मिला।

आपका 'ना बोले तुम...' के साथ अब तक का सफर कैसा रहा?
अभी तक का बहुत अच्छा एक्सपीरिएंस रहा है। पहले सीजन में बहुत से सीनियर एक्टर्स हमारे साथ थे। उनसे काफी कुछ सीखने को भी मिला। खुद की परफॉर्मेंस लेवेल देखूं तो मुझे भी अपने अंदर बदलाव दिखते हैं। सीखने का टाइम था सीखा भी और आगे भी कोशिश कर रही हूं कि अच्छी-अच्छी चीजें सीख लूं।

शो में 12 साल का लीप आ गया है, तो क्या मेघा पहले से ज्यादा बदल गई है या फिर मेघा में इस बार क्या नया देखने को मिलेगा?
मेघा वैसी ही है जैसी पहल थी, हां नेचर वाइस उसमें आपको बदलाव नजर आएंगे। पहले मेघा अपनी बात को कह देती थी चुप नहीं रहती थी लेकिन अब वो अपनी बातें नहीं कहती बल्कि मन में ही रख लेती है। हां, वो पहले से कहीं ज्यादा मैच्योर भी हो गई है। हालांकि उसका स्ट्रांग करैक्टर पहले की ही तरह आज भी है, आज भी अपने बच्चों के लिए जी रही है। लेकिन अब वो कत्थक डांसर है।

मेघा आपकी रीयल लाइफ से कितनी सिमिलर है और कितनी डिफरेंट?
लाइफ के एकोर्डिंग तो मेघा सिमिलर बिल्कुल नहीं है लेकिन नेचर वाइज कुछ-कुछ सिमिलैरिटीज हैं। बहुत ज्यादा तो मेघा से इंस्पायर्ड नहीं हूं। मेघा कुछ बोलती नहीं है लेकिन मुझे कोई चीज गलत लगती है तो मैं दो टूक बोल देती हूं। मेघा को और मुझे सज-धज कर रहना पसंद नहीं।

अभी आपके कॅरियर की शुरूआत ही हुई है, ऐसे में दो बच्चों की मां का किरदार निभाना सही लगा आपको?
मैं सास-बहू जैसी चीजें करने से ज्यादा डिफरेंट तरह के रोल प्ले करना चाहती हूं। मुझे पढ़ने पर ये करैक्टर काफी चैलेंजिंग लगा। 21 साल की उम्र में ऐसा रोल करना जिसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जो कि मुझे सेट के बाहर दीदी बुलाते हैं, उनकी मम्मी का रोल प्ले करना वाकई बहुत चैलेंजिंग था। बच्चों के साथ काम करने का, उनको अपना बनाने का एक चैलेंज था, इस रोल को फील करना मुश्किल था। इसीलिए मैंने इसे चुना।

आप जयपुर से हैं और शो की पृष्ठभूमि इंदौर की थी तो कितना आसान था मेघा के कैरेक्टर को एडॉप्ट करना?
इंदौर में ज्यादा शूट नहीं हुआ ज्यादात्तर आउटडोर शूट्स ही हुए। ऐसा नहीं कि मुझे कुछ एडॉट करना पड़ा बल्कि जहां आप रहते हैं आपको उस चीज को एडॉप्ट करना होता है।

रीयल लाइफ में अपने आपको आप टीवी पर देखना पसंद करती हैं?
कौन होगा जो अपने आपको टीवी पर देखना पसंद नहीं करता। मैं अपने आपको टीवी में इसीलिए देखती हूं कि तोकि मैं अपने अभिनय में अधिक निखार ला सकूं कि मैं इससे भी अच्छा कर सकती हूं या मैं यहां ऐसा कर सकती थी। मैं अपनी कमियों को भी एक्सेप्ट करती हूं। मैं अपने लिए, अपनी परफॉर्मेंस के लिए अपना शो जरूर देखती हूं। अगर टाइम नहीं मिलता तो यूट्यूब पर देखती हूं।

अपने शोज के अलावा और किस तरह के शोज देखना पसंद है आपको?
रियलिटी शोज बहुत अच्छे लगते हैं। डांस और सिंगिंग रियलिटी शो खासतौर पर।

एक्टिंग के अलावा आपको और क्या-क्या करना पसंद हैं?
डांस करना बहुत पसंद है, गाना पसंद है। मैं बास्केटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हूं तो इस गेम को भी बहुत मिस करती हूं। मुझे लिखना बहुत पसंद है।
विज्ञापन


आप मानती हैं कि टीवी में काम करने के लिए अच्छे लुक्स होना बहुत जरूरी है?
एक्टर और हीरोइन में बहुत फर्क होता है। मैं अपने आपको एक एक्टर बनाना चाहती हूं कोई स्टार या हीरोइन नहीं। कई बार लुक्स मैटर करते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कितने ही ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी आवाज और एक्टिंग ही मायने रखती है। कई बार ये कैरेक्टर पर भी डिपेंड करता है कि आपको कैसा आर्टिस्ट चाहिए।

इस शो के अलावा कुछ और भी शोज कर रही हैं?
फिलहाल तो इसी शो पर फोकस कर रही हूं, कोई शो इसीलिए नहीं किया क्योंकि मेरा शो के साथ कमिटमेंट था, दोबारा लौटने का वादा किया था। इस शो के अलावा वैसे भी टाइम ही नहीं मिलता कि कुछ ओर सोचूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें