फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम खाने से 2 की मौत, 5 पड़े बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण मिजोरम के सुदूर इलाके सेंटेटफियांग हमलेट में मशरूम खाने से एक 10 वर्षीय लड़के और एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग बीमार पड़ गए।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिकलावंगतलाई जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एससी थैंकिमा ने बताया कि कक्षा 6 में पढ़ने वाले 10 वर्षीय लड़के और उसके पांच पारिवारिक सदस्यों ने तीन अलग अलग तरह के मशरूम खाने में बनाकर खाया।
विज्ञापन

बच्‍चे के पिता की भी तबियत खराब

खाने के बाद सभी को उल्टी आने लगी और पेट में दर्द रहने लगा। इसमें से 10 वर्षीय लड़के की हालत ज्यादा खराब होने पर पास के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार शाम उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा एक पड़ोसी महिला की भी सोमवार को मौत हो गई। इस महिला ने भी पीड़ितों के घर पर बने मशरूम को चखा था। बीमार पड़े पांच लोगों में से 10 वर्षीय बच्चे के पिता की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें