फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर होगी सीसैट प्री की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्विसेज 2014 की प्री परीक्षा अपने समय पर ही होगी। 24 अगस्त को वाली सीसैट की परीक्षा को पिछले दिनों टालने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन


यूपीएससी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अभी सिविल सेवा प्री की परीक्षा को टालने की अभी कोई योजना नहीं है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक परीक्षा पहले ही चार महीने बाद हो रही है। ऐसे में इस साल का पूरा परीक्षा कार्यक्रम बिगड़ रहा है।

परीक्षा तिथि आगे न बढ़ाने पर को लेकर यूपीएससी का मानना है कि अभी अक्टूबर में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। तो सीसैट-2014 मुख्य परीक्षा कब कराई जाएगी?
विज्ञापन

विज्ञापन

जल्दबाजी में नहीं लेगा यूपीएससी निर्णय

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अगर सीसैट की प्री-परीक्षा में कोई भी बदलाव होना होगा। तो वह वर्ष 2015 की परीक्षा में किया जा सकेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। इससे बहुत ऐसे छात्र तो निर्धारित तिथि और सिलेबस के हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। उन लाखों छात्रों का नुकसान होगा।

विरोध में छात्रों ने किया था आमरण अनशन
गौरतलब है कि पिछले दिनों सीसैट प्री की परीक्षा को लेकर दिल्‍ली समेत कई राज्यों में छात्रों ने आमरण अनशन समेत आंदोलन किया था। इस आंदोलन में छात्रों ने क्षेत्रीय भाषाओं के साथ होने वाले भेदभाव को उठाया था। छात्रों के इस आंदोलन को कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने भी अपना समर्थन दिया था।

वहीं केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों को आश्‍वासन दिया है कि एक-दो दिन में सीसैट परीक्षा को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें