फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने लूटी नवविवाहिता की इज्जत

Tue, 22 Jul 2014 06:13 PM IST
अनील त्यागी/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बदमाश लगातार कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। एक के बाद एक डरावनी घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला फिर हापुड़ जिले का है, यहां के गांव भटियाना भट्टा में मजदूर परिवारों पर 14 डकैतों ने बोला धावा और लूटपाट के बाद घर की एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

वहीं, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लग रहा है।
Trending Videos

खेत में ले जाकर 12 डकैतों ने किया गैंगरेप

इससे पहले रविवार को ही गांव नरायनपुर बास्का में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाने के बाद लाखों की डकैती डाली। इस दौरान घर की एक नवविवाहिता को ज्वार के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया।

महिला को खेतों बेसुध छोड़कर बदमाश भाग निकले। दो बजे के करीब पड़ोसियों ने बंधकों को मुक्त किया। सभी महिला को ढूढ़ते हुए खेतो में पहुंचे तो महिला ज्वार के खेत में बेसुध पड़ी मिली।

परिजन महिला के साथ समाना चौकी पहुंचे, लेकिन वहां उनकी किसी ने नही सुनी। महिला की बिगड़ती हालत देख परिजनों ने उसे धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

छोटी बहन को भी खींच ले गए खेतो में

परिजनों के मुताबिक पीडिता की 11 वर्षीय छोटी बहन को भी बदमाशों ने बलकटी गर्दन पर रख खेतो में खींच ले गए थे। बताया गया कि बाद में उसे एक बदमाश ने भगा दिया। पीडिता की बहन कुछ दिनों से अपनी बहन के घर आई हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें