फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में दिखे 'मोदी वांटेड' के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर अमेरिकी मीडिया में उनकी तुलना रॉकस्टार से हुई तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की प्रमुख खबरें भी सुर्खियां बनीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के भाषण दौरान भारतीय मूल लोगों ने जमकर मोदी का उत्साह बढ़ाया। लेकिन इन सबके साथ ही कई अखबारों ने मेडिसन स्क्वेयर गार्डन के बाहर नरेंद्र मोदी के खिलाफ़ सैकड़ों लोगों के विरोध प्रदर्शनों को भी सुर्खियों बनाईं।

मोदी जब इमारत के अंदर भाषण दे रहे थे तो बाहर गुजरात दंगों में मोदी की कथित भूमिका के सिलसिले में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे।

यूएस ए टुडे ने तो हेडलाइन में ही कहा कि न्यूयॉर्क में मोदी ने कुछ को हर्षोल्लास से भरा तो कुछ को नाराज किया।

'रॉकस्टार मोदी'

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में जब हजारों लोगों को संबोधित किया तो उनके भाषण को अमेरिकी मीडिया ने भी गौर से सुना।

उनके अमेरिका दौरे की शुरुआत से ही मीडिया में भाषणों की चर्चा के साथ साथ उनके हर कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई और यहां तक कि उनका लिबास और नवरात्रि के व्रत भी चर्चा के विषय रहे।

न्यू यॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट, वॉशिंगटन टाईम्स, न्यू यॉर्क डेली न्यूज़ जैसे अख़बारों में विस्तार से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा हो रही है।

मेडिसन स्क्वेयर में मोदी को मिली प्रतिक्रिया की चर्चा करते हुए एक अमेरिकी समाचार पत्र यूएस ए टुडे ने लिखा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रॉक स्टार का दर्जा मिल गया है।

एक अमेरिकी समाचार एजेंसी ने लिखा कि मोदी ऐसे स्टेज पर आए जैसे कोई मशहूर बॉक्सर रिंग में प्रवेश कर रहा हो।

भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों के जोश का ज़िक्र किया गया और लिखा गया कि कुछ लोग तो मोदी की लोकप्रियता की तुलना अमेरिका में कुछ वर्षों पहले बराक ओबामा की लोकप्रियता से कर रहे हैं।
विज्ञापन

'भारतीयों का बढ़ता रसूख'

अमेरिकी समाचार पत्रों में यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान लोगों के जुनून को देखकर अमेरिका में भारतीय मूल के बढ़ते हुए असर और रुसूख का भी पता चलता है।

अमेरिका में रहने वाले करीब 30 लाख भारतीय मूल के लोगों के बारे में कहा गया है कि यह सबसे धनी अप्रवासियों में शामिल हैं जो भारत में विदेशी निवेश और व्यापार बढ़ाने में नरेंद्र मोदी की मदद कर सकते हैं।

न्यूयॉर्क डेली न्यूज़ ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी की अमेरिका में जो आवभगत हो रही है वह भारत में व्यापार के सिलसिले में उनके अच्छे नेतृत्व के कारण है।

अब सभी अमेरिकी अखबारों और समाचार माध्यमों की नजर लगी है कि नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा के बीच मुलाकात कैसी रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें