फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर पति को गुजारा भत्ता दे पत्नी: कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाक के एक मामले में गुजरात की एक अदालत ने अभूतपूर्व फैसला सुनाते हुए एक महिला को अपने पति को निर्वाह भत्ता देने का आदेश दिया है। पूर्व क्रिकेटर रहे महिला के पति ने उस पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांधीनगर के फैमिली कोर्ट के मजिस्ट्रेट डी.टी. सोनी ने अपने फैसले में राजविंदर कौर से कहा कि वह अपने पूर्व क्रिकेटर पति दलवीर सिंह के गुजारे के लिए हर महीने दस हजार रुपये दे।

दलवीर अंडर -17 टीम में सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। तेंदुलकर ने ही 2010 में आर्थिक मदद देकर दलवीर का ऑपरेशन करवाया था। वर्ष, 2002 में एक सड़क दुर्घटना की वजह से दलवीर का क्रिकेट कैरियर खत्म हो गया था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अदालत ने दिया फैसला

अदालत में दर्ज दलवीर की याचिका में कहा गया है कि राजविंदर से उनकी शादी 2006 में हुई थी। लेकिन राजविंदर उन्हें सेक्टर 22 के उनके घर में बंद रखती थी और शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती थी।

वहां तक कि वह उन्हें घर के अंदर बैसाखी के सहारे भी नहीं चलने देती थी। अदालत ने तलाक के इस मामले में फैसला देने से पहले पति-पत्नी के पड़ोसियों की गवाही सुनी।

पड़ोसियों और एक पुलिस अफसर ने दलवीर पर होने वाले अत्याचार के बारे में अदालत को जानकारी दी। दलवीर के पड़ोसी कमलेश त्रिवेदी ने अदालत में कहा कि राजविंदर अपने पति को रस्सी से बांध कर रखती थी। जबकि एक पुलिस अफसर ने कहा कि पड़ोसियों की ओर से अत्याचार की शिकायतें मिलने पर दलवीर को कमरे से बाहर निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें