फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटों पर अड़े लालू, कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन पर पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू यादव बिहार में कांग्रेस को 11 और एनसीपी को एक सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं हैं। वह अब भी इस रुख पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले पर मान जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार और झारखंड दोनों जगह बेहतर परिणाम देगी। उन्होंने पटना में पत्रकारों से कहा, मैं आपके (मीडिया) जरिये सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि कांग्रेस को दी गई 11 और एनसीपी को दी गई एक सीट पर मान जाएं।

असमंजस में गठबंधन

लालू ने कहा क‌ि अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मुझ पर छोड़ दें। बिहार और झारखंड दोनों जगह हमें अच्छी सफलता मिलेगी।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और पत्नी राबड़ी देवी के निवास पर राजद संसदीय बोर्ड की ढाई घंटे चली बैठक के बाद लालू ने मीडिया से इस मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा, मेरे अंदर सोनिया गांधी के प्रति अवमानना का कोई भाव नहीं है।
विज्ञापन

मोदी पर साधा न‌िशाना

मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि इस समझौते पर सहमति की मुहर लगा दें। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं केंद्र में सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोक दूंगा।

कांग्रेस और एनसीपी को 12 सीटें देने के अपने फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाना पड़ा। वे भी चुनाव लड़ना चाहते थे।

उन्होंने सीट बंटवारे के फॉर्म्यूले पर कांग्रेस के न मानने पर इशारों में हमला भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मान जाना चाहिए। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की जिम्मेदारी अकेले मेरी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें