कांग्रेस ने अनूप मिश्रा को लोकसभा महासचिव बनाने में विपक्ष को विश्वास में न लेने के लिए तीखी नाराजगी जताई है।
लोकसभा अध्यक्ष के मिश्रा को नया महासचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा के तत्काल बाद कांग्रेस ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पार्टी ने आरोप लगाया कि नई सरकार में परंपराओं की बलि ली जा रही है।
मिश्रा ने सोमवार को ही पीसी ग्रोवर की जगह अपना पद ग्रहण किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व महासचिव को सभा का मानद अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत नए महासचिव के पदभार ग्रहण करने की सूचना देने के साथ हुई।