फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया की मेहरबानी से बन जाते हैं पीएम और सीएम'

Mon, 11 Nov 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के एक सांसद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी की है। सांसद का कहना है कि सोनिया गांधी की मेहरबानी से ही प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री बनते हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद के कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी जिस दिन चाहेंगी वो हरियाणा के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही वे हरियाणा की जनता का कर्ज चुका देंगे।

विवादस्पद बयान देकर चर्चा में रहने वाले भड़ाना ने गोहाना रैली से एक दिन पहले यह बयान देकर एक बार फिर कांग्रेस में विरोध का संकेत दिया है।

भड़ाना ने सोनिया गांधी पर आगे कहा कि सबकुछ सोनिया गांधी की नजर का कमाल है। वह एक नजर डालकर ही किसी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बना देती हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री बनने की इच्छा
अवतार ने केंद्र में गृहमंत्री बनने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि वह केंद्र में गृहमंत्री बनना चाहते हैं। इसके लिए चार बार उनका नाम भी चला है।

उनके मुताबिक उन्होंने केंद्र में मंत्री बनाने के लिए गृहमंत्री बनाने की शर्त रखी थी। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर गृहमंत्री बनने तो सरदार पटेल जैसे तो नहीं, लेकिन उनकी याद जरूर दिलवा देंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें