फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड कार चोर को विधायक ने दिलाया VIP वाहन पास

Tue, 07 Apr 2015 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के मोस्ट वांटेड कार चोर कहे जा रहे अनिल चौहान को विधानसभा वाहन पास दिलाकर कांग्रेस विधायक रुमी नाथ मुश्किल में फंस गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को असम के मोस्ट वांटेड कार चोर अनिल चौहान को गुवाहाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात कार चोर के तार कांग्रेस विधायक से जुड़े होने पर कांग्रेस को भी कारण बताओ नोटिस भेजा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले राज्य की विधानसभा ने कांग्रेस विधायक को पहले ही नोटिस जारी कर मामले पर जवाब देने को कह चुकी है। विधानसभा के नोटिस में विधायक से कहा गया है कि वह सदन को इस बारे में बताएं कि उन्होंने एक अपराधी को हाई सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति कैसे दिलाई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक के कहने पर चौहान को कम से कम तीन बार विधानसभा का पास जारी किया था। हालांकि इस पर अभी अरोपी विधायक का कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

विधायक ने कार चोर को बताया अपना ड्राइवर

पहली बार कार चोर अनिल चौहान को जब 18 मई 2013 में विधानसभा वाहन पास जारी किया गया तो विधायक रुमी नाथ ने अपने ड्राइवर के तौर (वाहन संख्या AS-01MA-5917) पर उसका परिचय दिया था। इस वाहन को रुमी ने अपना वाहन बताया था।

लेकिन इसी वाहन के लिए उन्होंने जब दोबारा 26 सितंबर 2014 को चौहान को पास दिलाया तो चौहान को वाहन का मालिक और एक अन्य व्य‌क्‍ति मिलन राभा को उसका ड्राइवर बताया था। इसी साल जनवरी में तीसरी बार पास इश्यू कराते समय विधायक रुमी ने अनिल को वाहन का मालिक बताया।‌

अनिल चौहान देश का मोस्ट वांटेड कार चोर बताया जा रहा है जिसके कब्जे से पुलिस को एक देशी रिवाल्वर, 9 एमएम पिस्टल और कुछ विस्फोटक बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें