खीरा सिर्फ सलाद बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि यह सेहत के लिए भी गुणकारी है। खासकर गर्मियों के दिनों में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, क्योंकि इसमें 96% पानी होता है।
इसमें स्वास्थ्यवर्द्धक और सौन्दर्यवर्द्धक दोनों ही गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह विटामिन बी, सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि से भरपूर होता है। इसे प्रतिदिन खाने से शरीर में इंसुलिन लेवल नियंत्रित होता है।