फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माले गांव ब्लास्टः हिंदू अभियुक्तों पर नरमी क्यों, कांग्रेस ने कहा जवाब दें पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मालेगांव ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष लोक अभियोजक रोहणी सालियान के धमाकेदार खुलासे के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया है।
विज्ञापन


मामले में हिंदू अभियुक्तों के प्रति नरम रवैया अपनाने के रोहणी के खुलासे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस गंभीर मुद्दे पर सीधे जनता को जवाब देने को कहा है। कांग्रेस ने कहा पीएम जनता को बताएं कि उनकी सरकार का मालेगांव ब्लास्ट केस में हिंदू अभियुक्तों के प्रति मिलीभगत का क्या खेल है।

यही नहीं कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए, साथ ही इस मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी में कराए जाए। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि मामले की जांच का जिम्मा रोहिणी सालियान को ही सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहणी सालियान के खुलासे के बाद कांग्रेस ने बोला हमला

कांग्रेस ने सरकारी वकील के खुलासे को बेहद गंभीर बताया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि जिस तरह के संगीन आरोप सरकारी वकील ने लगाए हैं उससे यह साफ है कि एनआईए मालेगांव ब्लास्ट केस में संघ और भाजपा की विचारधार वाले अभियुक्तों के प्रति नरम रवैया अपनाकर उन्हें बरी कराना चाहती है।

इसी के चलते इस मामले में एनआईए की वकील रोहणी सालियान से कहा गया कि वह सुनवाई के दौरान अभियुक्तों के प्रति नरम रवैया अपनाएं। रोहणी को एनआईए की ओर से यह संदेश उच्चाधिकारियों की ओर से दिया गया।

खुलासे ने यह भी साफ कर दिया है कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तभी से एनआईए इस मामले में अभियुक्तों के प्रति नरम रवैया अपनाना चाहती है। यह तथ्य हैरान करने वाले हैं जो आतंकी हमले के आरोपी अभियुक्तों की मदद की साजिश का खुलासा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें