फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंदन तस्कर मुठभेड़' का मामला गरमाया

Wed, 08 Apr 2015 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदन तस्कर मुठभेड़ मामले में बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को विस्तार से बताया है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चित्तूर जिलाधिकारी ने भी मामले में मैजिस्ट्रेट के जरिए जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


उधर तमिलनाडु में नाराज़ लोग आंध्र प्रदेश से आने वाली बसों पर पथराव कर रहे हैं। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि सेशाचलम के जंगलों में चंदन के तस्करों ने उनपर हमला कर दिया था जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें 20 तस्करों की मौत हो गई।

उसी दिन शाम से ही इस मामले पर सवाल खड़े होने लगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर कहा कि हो सकता है कि मारे गए लोग तस्कर हों, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों का मारा जाना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


मानवधिकार आयोग के अध्यक्ष केजी बालाकृष्णन का कहना है, "पुलिस तो हमेशा अपने कामों को सही ठहराएगी। हम मामले की जांच करेंगे।" चित्तुर के जिलाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने कहा है कि जांच में ये देखा जाएगा कि पुलिस ने किन हालात में फायरिंग की और उस वक़्त किस तरह के हालात थे। इस अभियान में छह पुलसिकर्मियों को भी चोटें आईं थीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें