फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर शैफ में ट्राउट बनाती दिखेंगी हिमाचल की बेटी

Wed, 08 Apr 2015 04:27 PM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी शिमला से ताल्लुक रखने वाली मास्टर शैफ- 2012 की विजेता शिप्रा खन्ना इन दिनों कुल्लू-मनाली की वादियों में एक टीवी की शो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


वे रसोई नामक टीवी शो के माध्यम से कुल्लू की मशहूर लोकल डिश सिड्डू, झोल, लाल चावल को अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल फॉक्स पर दिखाने जा रही हैं।

खास बात यह है कि इस शो में कुल्लू की मशहूर ट्राउट फिश की डिश को भी शामिल किया गया है। मंगलवार को उन्होंने नग्गर के बड़ागढ़ इस्टेट में रामगढ़ हेरिटेज विला के नाम से पर्यटन व्यवसाय चलाने वाली स्मिता खुल्लर से उक्त डिश बनवाते हुए कुछ सीन शूट किए।

शिप्रा खन्ना का कहना है कि उन्होंने बागवान नकुल खुल्लर के सहपाठी रहे बॉलीवुड हीरो रितिक रोशन को फिल्मी पार्टियों में अक्सर स्मिता खुल्लर के हाथों से ट्राउट फीश पलैटर स्नैक की तारीफ करते हुए सुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा वे स्मिता के इस हुनर को दुनिया के सामने रखने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्मिता खुल्लर द्वारा बनाई लोकल डिश का स्वाद लाजबाव है।

रितिक के अलावा बॉलीवुड के शाहरूख, आमिर और अक्षय कुमार भी कुल्लू के लाल चावल और अन्य व्यंजनों के दीवाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें