फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के बाद कोहली युग की शुरुआत, सामने है विराट चुनौती

Wed, 31 Dec 2014 12:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिडनी में टीम के साथ होंगे। लेकिन इस बार वह गैर खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम के साथ यात्रा करेंगे। भारतीय टीम के मैनेजर अरशद अयूब ने इस बाबत जानकारी दी है।
विज्ञापन


क्रिकेट के लंबे संस्करण से धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद मेलबर्न से अपने मोबाइल पर अयूब ने बताया कि धोनी गैर खिलाड़ी सदस्य के रूप में सिडनी में टीम के साथ होंगे। भारत का अगला पड़ाव सिडनी है, जहां दोनों ही टीमें 6 जनवरी से अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगी। अयूब ने कहा, ‘हां, हम धोनी के फैसले से आश्चर्यचकित हैं क्योंकि उन्होंने गेम से पहले यहां तक कि मैच के आखिरी दिन भी कोई संकेत नहीं दिया। हमारे पास कोई आइडिया नहीं था कि वह मैच के बाद क्या करेंगे। मैच के बाद वह ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का ऐलान किया। यहां तक कि सभी ने उन्हें संन्यास नहीं लेने को कहा लेकिन उन्होंने किसी के भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन मैं कह सकता हूं कि यह भावुक फैसला था और विराट कोहली समेत कोई भी उनके फैसले से खुश नहीं था।’

सिडनी टेस्ट में उनकी जगह कौन लेगा इस पर फैसला बाद में किया जाएगा। रिद्धिमान साहा या लोकेश राहुल फाइनल में विकेटकीपिंग कर सकते हैं। धोनी 18 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज में कप्तान होंगे। इस सीरीज में तीसरी टीम इंग्लैंड की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली के सामने विराट चुनौती

धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कोहली युग की विधिवत शुरुआत भी हो गई। वनडे क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी बन चुके कोहली टेस्ट क्रिकेट में भी तेज कदमों से बढ़ रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके सामने टीम को एक नई सोच, एक नए नजरिए के साथ आगे ले जाने की बेहद मुश्किल चुनौती है। एडीलेड में बतौर टेस्ट उन्होंने जिस आक्रामक और सकारात्मक सोच के साथ टीम की अगुआई की, उससे बेहतर भविष्य की उम्मीद की जा सकती है।

कौन होंगे अब विकेटकीपिंग के दावेदार
धोनी के बाद अब रिद्धिमान साहा टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर चयनकर्ताओं की पहली पसंद होंगे। साहा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ हैं और 6 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट में इस भूमिका में मैदान पर उतरेंगे। उनके अलावा नमन ओझा, दिनेश कार्तिक और रोबिन उथप्पा के लिए भी चयन के दरवाजे खुले हैं।

टेस्ट में बेस्ट
60 सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय हैं धोनी
294 शिकार किए हैं धोनी ने बतौर विकेटकीपर टेस्ट में, भारतीयों में पहले, जबकि दुनिया में छठे विकेटकीपर
4876 रन धोनी ने टेस्ट में बनाए, गिलक्रिस्ट (5570) और मार्क बाउचर (5515) के बाद तीसरे विकेटकीपर  
09 शिकार किए धोनी ने मेलबर्न में खेले गए टेस्ट कैरियर के अपने आखिरी मैच में, किसी भारतीय विकेटकीपर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
78 छक्के धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में लगाए। भारतीयों में उनसे अधिक छक्के केवल सहवाग (90) के नाम
02 मैन ऑफ द मैच मिले धोनी को टेस्ट में। दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें