महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वे वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। लेकिन हम आपको बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट करियर से जुड़ी दस खास बातें-
- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कुल 90 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 38 से ज्यादा की औसत से 4876 रन बनाए। इसमें धोनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक बनाए हैं। वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर हैं।
- एक विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने 256 टेस्ट कैच लपके हैं और जबकि 38 खिलाड़ियों को उन्होंने स्टंप आउट किया। टेस्ट मैच में कुल 294 शिकार के साथ धोनी दुनिया के पांचवें सबसे कामयाब विकेटकीपर हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर 555 शिकार के साथ पहले नंबर पर हैं।
- महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी। दिसंबर, 2009 के बाद 18 महीने तक धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट की नंबर वन टीम बनी रही।