फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती के लिए की गई ट्रेन की चेन पुलिंग!

Wed, 11 Mar 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते रविवार को गोंडवाना एक्सप्रेस में हुई चेन पुलिंग की घटना विवाद का विषय बन गई है। यात्रियों का आरोप है कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के समर्थकों ने तीन बार चेन खींच कर गाड़ी रोकी। मंत्री के बैठने के बाद ही गाड़ी आगे बढ़ पाई।
विज्ञापन


स्टेशन पर चेन पुलिंग की पुष्टि रेल प्रशासन ने भी की है लेकिन उमा भारती के कारण चेन पुलिंग हुई, इसकी पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय सांसद उमा भारती रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थीं। सायंकाल वह झांसी पहुंची। उन्होंने शहर में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन किए। तदुपरांत, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पर्यटन विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन

समर्थक ले रहे थे उमा का लोकेशन

उमा सर्किट हाउस में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से भी मिलीं तथा संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उमा भारती को जबलपुर से चलकर निजामुद्दीन तक जाने वाली गाड़ी संख्या 22181 गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। ट्रेन रात 12.03 पर प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई, जिसे 12.15 बजे रवाना होना था।

यात्रियों का आरोप है कि उमा के लेट होजाने के कारण उनके न पहुंचने तक समर्थकों ने ट्रेन को रोके रखा। तीन बार चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकी गई। आरोप है कि समर्थक मोबाइल पर उमा की लोकेशन ले रहे थे और जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ती चेन खींच देते। उमा भारती के ट्रेन पर सवार होने के बाद ही गाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हो पाई।

वहीं, रेलवे के अनुसार गाड़ी 12.15 बजे रवाना हुई, तभी चेन पुलिंग हो गई। इससे गाड़ी सात मिनट तक रुकी रही। 12.22 बजे ट्रेन रवाना हो गई। इस मामले में मंडल रेल प्रबंधक संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा कि चेन पुलिंग के ज्यादातर मामलों में चेन पुलिंग करने वालों का पता नहीं चल पाता।

उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने पर अनिभज्ञता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई मामला न तो उनके संज्ञान में नहीं है और न ही रेलवे के रिकार्ड में दर्ज है। उधर, उमा भारती के प्रतिनिधि डा. जगदीश सिंह चौहान भी उक्त आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें