फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकन थिंक टैक ‘दि न्यूक्लियर इंटरेक्टिव इंफोग्राफिक’ ने आशंका व्यक्त की है कि 2020 तक पाकिस्तान के पास करीब 200 परमाणु हो जाएंगे। इंफोग्रॉफिक द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, पाकिस्तान के पास मौजूदा समय में भी भारत से करीब 10 परमाणु हथियार ज्यादा है।
विज्ञापन


थिंक टैंक ने इसे कुछ देशों के लगातार परमाणु हथियारों की होड़ में बने रहने से जोड़ा है और उसके आकलन के मुताबिक, अमेरिका और रूस के पास भी मौजूदा समय में पांच-पांच हजार से अधिक परमाणु हथियारों का जखीरा है।

पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम और उसकी नीतियों को लेकर विश्व समुदाय लगातार चिंतित रहा है। पूर्व विदेश सचिव सलमान हैदर के मुताबिक परमाणु हथियार तथा इसके बाबत सावधानी के मामले में भारत का रिकार्ड पाकिस्तान से कहीं बेहतर है।
विज्ञापन


इसलिए पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर विश्व समुदाय भी चिंतित रहता है।  वहीं सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान के पास भारत से अधिक संख्या में परमाणु हथियार हो सकते हैं लेकिन भारत के परमाणु हथियार पाकिस्तान की तुलना में अधिक कारगर तथा विश्वसनीय हैं।

न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन

पाकिस्तान के पास कोई स्पष्ट न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन नहीं है। जबकि भारत ने इसे बाकायदा घोषित कर रखा है। भारत की न्यूक्लियर डाक्ट्रिन के मुताबिक देश पहले परमाणु हथियार का उपयोग नहीं करेगा।

अर्थात शत्रु द्वारा परमाणु हथियार लांच किए जाने अथवा इस तरह की अपरिहार्य स्थिति में ही परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत की स्पष्ट रक्षा नीति है कि उसके हथियार कार्यक्रम किसी देश को डराने अथवा सैन्य शक्ति को चुनौती देने के लिए नहीं बल्कि रक्षात्मक और राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर हैं।

पाकिस्तान की परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम मिसाइल

शाहीन-1, 2, 3  
अधिकतम क्षमता-2700 किमी
बाबर, हत्फ (1-7 सिरीज), गौरी,  मिसाइल
क्षमता-150-1700 किमी
भारत की परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल
पृथ्वी-1, पृथ्वी-2, पृथ्वी- 3
क्षमता-150 किमी, 250-350 किमी, 350-600 किमी क्रमश:
अग्नि-1(700-1250 किमी), अग्नि-2 (2000-3000किमी), अग्नि-3(3500-5000 किमी), अग्नि-4(4000 किमी), अग्नि-5(5000-6000 किमी)।

तुलना
-पाकिस्तान के पास ब्रह्मोस के स्तर की कोई परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम हाइपर सोनिक मिसाइल नहीं है। जबकि भारत की तीनों सेनाओं के बेड़े में यह शामिल है।
-पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम के बारे में आरोप लगते रहे हैं कि उसे यह चीन और उत्तर कोरिया से मिले हैं। जबकि भारत ने इसे विकसित किया है।
-पाकिस्तान के पास बाह्य और अंत: वातावरण को मिसाइलों आदि के प्रहार से बचाने के लिए कोई रक्षा प्रणाली नहीं है। जबकि भारत ने एंटी एयर डिफेंस सिस्टम को विकसित कर लिया है।
विज्ञापन

किसके पास कितने परमाणु हथियार

किसके पास कितने परमाणु हथियार

रूस---------5000 से अधिक
अमेरिका---------5000 से अधिक
फ्रांस---------300
चीन---------250
ब्रिटेन---------225
पाकिस्तान---------100-120
भारत---------90-110
इस्राइल---------80
उत्तर कोरिया---------2006, 09 और 2013 में परमाणु परीक्षण किए
--------
स्रोत: इंफोग्राफिक
 
पाकिस्तान से हमें कोई खतरा नहीं है। वह छोटा सा देश है। भारत उससे काफी बड़ा है और हमारी क्षमता भी काफी अधिक है। इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
एएस दुल्लत, पूर्व प्रमुख रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(रॉ)
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें