फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों को कौड़ियों के भाव जमीन बेच रही है केंद्र सरकार

Wed, 01 Jan 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के साथ-साथ केंद्र अपनों को भी लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में स्थित सरकारी कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र को अपने चहेतों के निजी क्लब को सौंप दिया है।

इसके पीछे मंत्रालय का दावा है कि निजी क्लब को सामुदायिक क्लब चलाने से जो लाभ मिलेगा, उसमें तीस प्रतिशत की हिस्सेदारी सरकार की होगी।

दक्षिणी दिल्ली के मोती बाग कॉलोनी के निवासी कल्याण परिषद का दावा है कि शहरी विकास मंत्री के आदेश से की जाने वाली यह कवायद पूरी तरह से मनमानी है और निवासियों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन


अभी कुछ साल पहले भी शहरी विकास मंत्रालय ने चाणक्यपुरी स्थित करोड़ों की जमीन को एक निजी होटल को कौड़ियों के भाव बेच दिया था। मंत्रालय की ओर से लिए जा रहे इस तरह के फैसले सरकारी हितों के पूरी तरह खिलाफ  है।
विज्ञापन


इस कॉलोनी में ज्यादातर सरकार के बड़े अधिकारी और उनके परिवार रहते हैं। होटल की ओर से सामुदायिक केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

इस सामुदायिक केंद्र में कॉलोनी के निवासी योग, टेबल टेनिस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निवासी कल्याण परिषद की बैठकें और मेल मिलाप के अलावा लेडीज क्लब भी चलते हैं।

शहरी विकास मंत्रालय ने इन  सारी  गतिविधियों के अलावा दूसरी मनोरंजन कार्यक्रम को संचालित कराने का जिम्मा भी निजी पार्टी को सौंप दिया है।

सरकार के बड़े पदों पर आसीन अधिकारियों ने अब मंत्रालय के इस आदेश के खिलाफ विरोध करने का निश्चय किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें