फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीबीएसई भी यू-ट्यूब पर

Thu, 21 Feb 2013 11:30 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े स्कूलों के बच्चों की गतिविधियां अब देश और दुनिया में देखी और सराही जा सकेंगी। स्कूलों और बच्चों की प्रतिभा को विश्व पटल पर एक मंच देने के लिए बोर्ड ने यू-ट्यूब पर सीबीएसई चैनल के जरिए एक कदम बढ़ाया है। इसके जरिए स्कूलों के बच्चों की विभिन्न गतिविधियों को यू-ट्यूब पर कहीं भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


सीबीएसई ने यू-ट्यूब पर www.youtube.com/cbsechannel के जरिए शुरुआत की है। इसके माध्यम से बोर्ड व स्कूलों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बोर्ड की इस नई पहल से स्कूलों के बीच मेलजोल बढ़ेगा। साथ ही सीबीएसई ने इस चैनल के लिए स्कूलों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के वीडियो भी अपलोड करने का फैसला किया है।

इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों से ऐसे वीडियो मंगवाए हैं जो किसी न किसी थीम पर आधारित हैं। सीबीएसई ने इसके लिए स्कूलों से स्वास्थ्य, लिंग संवेदनशीलता, समुदाय तक पहुंच, जीवन कौशल, मूल्यपरक शिक्षा, हेरिटेज, आपदा प्रबंधन, सामाजिक मुद्दे, पर्यावरण व चिंता, नवीन शिक्षण जैसी थीम पर लघु फिल्में, चर्चा-परिचर्चा, वाद-विवाद व प्रजेंटेशन और अन्य गतिविधियों पर वीडियो तैयार कर 31 मार्च तक भेजने को कहा है।
विज्ञापन


स्कूलों को वीडियो भेजते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह किसी समुदाय, धर्म अथवा किसी व्यक्ति विशेष की भावनाओं को आहत न करें। स्कूलों को एमओवी, एमपीईजीफॉर, एवीआई, डब्लयूएमवी (विंडो मीडिया वीडियो) फॉर्मेट में वीडियो फाइल भेजनी होगी। इस तरह से दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग एक क्लिक पर सीबीएसई स्कूलों से जुड़कर उनके कार्यक्रमों को देख सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें