फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे मंथन के बाद, भाजपा ने ढूंढा राजनाथ का उत्तराधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट को लेकर जारी मशक्कत से यह तो साफ हो गया है कि भाजपा को जल्दी ही नया अध्यक्ष मिल सकता है।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के सरकार में शामिल होने पर महासचिव जेपी नड्डा को भाजपा की कमान मिलना तय है, लेकिन पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू भी प्रबल दावेदार हैं।

इधर, मोदी सरकार का खाका लगभग तैयार हो गया है और एनडीए में शामिल सभी घटक दलों को इसमें जगह मिलने जा रही है।

अध्यक्ष का भी हुआ चुनाव

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके जगत प्रकाश नड्डा भाजपा नेतृत्व के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी पसंद हैं। उन्हें नितिन गडकरी के अलावा अमित शाह के भी निकट माना जाता है।

गडकरी के भाजपा अध्यक्ष बनने पर नड्डा को पहली बार राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। इसके बाद राजनाथ के हाथ पार्टी की कमान आने पर नड्डा महासचिव बने रहे।

कैब‌िनेट का खाका तैयार

चूंकि मोदी चाहते हैं कि राजनाथ उनके साथ सरकार में शामिल हों, इसलिए आगामी जुलाई तक भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। बाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा देगी।

इस दौड़ में हालांकि नड्डा के अलावा वेंकैया भी प्रबल दावेदार के तौर पर सामने हैं। लेकिन खुद वेंकैया सरकार में शामिल होने के इच्छुक हैं। इनके अलावा अनंत कुमार भी कोशिश में लगे हैं। इसके अलावा दिल्ली में बैठकों के दौर के बाद मोदी की कैबिनेट का खाक लगभग तैयार हो गया है।

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बनेंगे संयोजक

इतना साफ है कि मोदी का मंत्रिमंडल पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के जंबो कैबिनेट जैसा विशाल नहीं होगा। हालांकि इसमें शिवसेना, अकाली दल, टीडीपी, एलजेपी समेत सभी घटक दलों और सभी प्रमुख राज्यों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

पूर्वोत्तर से पहली बार सबसे ज्यादा मंत्री होंगे। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी रविवार को मोदी से मिलेंगे। इधर, दिल्ली में बैठकों का सिलसिला जारी रहा और मोदी व राजनाथ से भाजपा नेता मिलते रहे।
विज्ञापन

गुजरात भवन में मुलाकात का दौर

अमित शाह और नड्डा ने शनिवार सुबह मोदी से गुजरात भवन में मुलाकात की। शाह बाद में राजनाथ से भी मिले। वेंकैया और उमा भारती से लेकर रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास अठावले ने भी मोदी से मुलाकात की।

वह मोदी कैबिनेट में पद चाहते हैं। राजनाथ सिंह के अशोक रोड स्थित आवास पर भी नेताओं की आवाजाही जारी रही। पार्टी महासचिव राम लाल के अलावा सांसद मेनका गांधी, उदित राज भी उनसे मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें